HomeAccidentसिरमौर में गहरी खाई में गिरी कार, 18 साल के युवक की...

सिरमौर में गहरी खाई में गिरी कार, 18 साल के युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे।

शिलाई : जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील रोनहाट में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोनहाट के समीप तालों खड्ड के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार चालक को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी 85-0428 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। बताया गया कि चालक से वाहन का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार सड़क से नीचे खड्ड में गिर गई और यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : 300 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाला हिम परिवार पोर्टल लांच

दुर्घटना में कुलदीप सिंह (18) पुत्र जीत सिंह निवासी गांव शरोग, डाकघर कांडो भटनोल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रघुबीर सिंह (21) पुत्र संतराम निवासी गांव झकांडों, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर और प्रकाश सिंह (17) पुत्र सायबू राम निवासी गांव मुंडियाड, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए शिलाई अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि कार चालक संतराम निवासी गांव झकांडों, तहसील शिलाई को हल्की चोटें लगी हैं।

ये भी पढ़ें:  मां त्रिभुवनी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, घी और मक्खन अर्पित कर दुधारू पशुओं की मांगी सलामती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें:  विश्व टीबी दिवस पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने प्रतियोगिताओं के जरिए दिया संदेश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More