Home Himachal Bilaspur राजकीय आईटीआई भराड़ी में तीन ट्रेडों में भरी जाएंगी 84 सीटें, 16...

राजकीय आईटीआई भराड़ी में तीन ट्रेडों में भरी जाएंगी 84 सीटें, 16 जून आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

0

बिलासपुर : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भराड़ी में सत्र 2025-26 के लिए तीन ट्रेडों में कुल 84 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। संस्थान में सेविंग टेक्नोलॉजी में 40, ड्राफ्ट्समैन सिविल में 24 और ड्राइवर कम मैकेनिक (एलएमवी) में 20 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भराड़ी के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश के लिए प्रथम चरण में आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून निर्धारित की गई है। आईटीआई भराड़ी में उपरोक्त सभी व्यवसायों के लिए शुल्क एवं निधियां रियायती दरों पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  UDID Cards to Be Issued to Persons with Disabilities in a Time-Bound Manner: DC

आवेदन करते समय अभ्यर्थी के पास दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वर्ग प्रमाण पत्र, उप-वर्ग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट आकार का फोटो एवं अन्य संबंधित प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान के दूरभाष नंबर 01978-273110 पर संपर्क कर सकते हैं।