HomeHimachalSirmaurकोटड़ी व्यास स्कूल बना हैंडबॉल चैंपियन, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एकतरफा जीत

कोटड़ी व्यास स्कूल बना हैंडबॉल चैंपियन, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एकतरफा जीत

पच्छाद क्षेत्र के बडू साहिब में 6 से 8 अक्तूबर तक चली इस प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास की टीम ने शुरुआत से ही प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाए रखा। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने कांगर धरयार को 21-1 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। फाइनल मैच में उनका सामना बनौर टीम से हुआ, जिसे उन्होंने 20-3 के स्कोर से एकतरफा रौंदते हुए चैंपियन का ताज पहना।

नाहन : अंडर-19 जिला स्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास की छात्राओं ने सिरमौर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।

पच्छाद क्षेत्र के बडू साहिब में 6 से 8 अक्तूबर तक चली इस प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास की टीम ने शुरुआत से ही प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाए रखा। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने कांगर धरयार को 21-1 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। फाइनल मैच में उनका सामना बनौर टीम से हुआ, जिसे उन्होंने 20-3 के स्कोर से एकतरफा रौंदते हुए चैंपियन का ताज पहना।

इस प्रतियोगिता में कप्तान स्नेहा, उप कप्तान महक और गोलकीपर अंकिता चौधरी के साथ-साथ श्वेता चौधरी, नंदिता महरालू, दीपिका सिपड, स्नेहा पटोल, रितु, कोमल शर्मा, आशु, पायल धीमान और कृतिका ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

कोच धर्मेंद्र चौधरी और टीम मैनेजर उर्मिला शर्मा ने टीम की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने इस शानदार जीत का श्रेय खिलाड़ियों की लगातार 4 वर्षों की कड़ी मेहनत को दिया। धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि ये खिलाड़ी प्रतिदिन सुबह-शाम 2 से 3 घंटे अभ्यास करते हैं, जिसका परिणाम यह है कि वे लगातार कई वर्षों से हैंडबॉल में जिला सिरमौर के विजेता बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  माजरा के हॉकी एस्ट्रोटर्फ को कांग्रेस सरकार पानी दे सकी न बिजली का कनेक्शन : अनुराग ठाकुर

इस अवसर पर एस.एम.सी. अध्यक्ष मान सिंह, सुमन देवी, मुलकराज, राजकुमार, सर्वजीत कौर, पवन कुमार, और पंचायत प्रधान सुरेश कुमार सहित समस्त ग्रामवासियों ने भी विजेता टीम और उनके मार्गदर्शन करने वाले स्टाफ को बधाई दी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More