HomeHimachalBilaspurBILASPUR: बम्म-डिप्पर-हटवाड़ और जोल-डुमेहर सड़क 25 मार्च तक यातायात के लिए बंद,...

BILASPUR: बम्म-डिप्पर-हटवाड़ और जोल-डुमेहर सड़क 25 मार्च तक यातायात के लिए बंद, आदेश जारी

आदेश में आगामी 25 मार्च तक जोल की तरफ से आने वाले वाहनों को बाया बरोटा-लदरौर सड़क और डुमेहर की तरफ से आने वाले वाहनों को रोहल खड्ड-घंडालवीं सड़क मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है।

बिलासपुर : जिला दंडाधिकारी एवं डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग मंडल घुमारवीं के अंतर्गत बम्म-डिप्पर-हटवाड़ सड़क और जोल से डुमेहर सड़क आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी 25 मार्च तक बंद रहेंगे।

उन्होंने जारी आदेश में आगामी 25 मार्च तक जोल की तरफ से आने वाले वाहनों को बाया बरोटा-लदरौर सड़क और डुमेहर की तरफ से आने वाले वाहनों को रोहल खड्ड-घंडालवीं सड़क मार्ग का उपयोग करने को कहा है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों की मरम्मत कार्य के दौरान केवल एंबुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की ही अनुमति रहेगी।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में स्थायी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का शुभारंभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More