HomeHimachalबिलासपुर में स्थायी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का शुभारंभ

बिलासपुर में स्थायी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से जिला मुख्यालय बिलासपुर न्यायालय परिसर में स्थायी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का विधिवत शुभारंभ किया।

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से जिला मुख्यालय बिलासपुर न्यायालय परिसर में स्थायी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रशासनिक न्यायाधीश बिलासपुर न्यायमूर्ति विपिन चंद्र नेगी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि बिलासपुर में लंबित मामलों को देखते हुए यहां पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय को स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कदम आगामी समय में आमजन के लिए न्याय प्राप्त करने में राहत कारी सिद्ध होगा। इससे मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी और लोगों को शीघ्र एवं प्रभावी न्याय का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

इस अवसर पर कोर्ट परिसर बिलासपुर में मौजूद जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योत्सना सुमंत डडवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में बिलासपुर सिविल एवं सत्र मंडल में कुल 28,859 मामले लंबित हैं, जिनमें 9,235 सिविल और 19,624 फौजदारी मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्थायी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय की स्थापना से पूर्व जहां केवल 15 दिनों के लिए कैंप के माध्यम से सुनवाई होती थी, वहीं अब प्रतिदिन नियमित सुनवाई संभव हो सकेगी, जिससे मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और आमजन को समयबद्ध न्याय प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि न्यायिक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जिससे लंबित मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण की प्रक्रिया को गति मिलेगी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एल. ठाकुर ने बिलासपुर में स्थायी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय की स्थापना के लिए उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया। साथ ही इसे अधिवक्ताओं और वादकारियों दोनों के हित में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी निर्णय बताया।

ये भी पढ़ें:  पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा: आतिथ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्ट-अप योजना को मंजूरी

इस अवसर पर नव नियुक्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवीश भारद्वाज ने अपने पद का कार्यभार भी ग्रहण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ मोहित बंसल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अक्षी शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रतीक गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सोनिया गुप्ता और मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट राघव गुप्ता सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता व न्यायालय स्टाफ उपस्थित रहा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के पारिस का राष्ट्रीय हैंडबॉल में चयन, 69वें नेशनल गेम्स में राजस्थान में करेगा हिमाचल का प्रतिनिधित्व
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More