बिलासपुर : जिला दंडाधिकारी एवं डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि सदर उपमंडल के धारटटोह-द्रोबड़-सरयन घाटी सड़क की आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सभी प्रकार के यातायात के लिए आगामी 10 फरवरी, 2026 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में इस सड़क पर केवल एंबुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की ही अनुमति रहेगी।



