HomeHimachalBilaspurउप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रात 1 बजे पहुंचे भल्लू गांव, लिया राहत...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रात 1 बजे पहुंचे भल्लू गांव, लिया राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा

एनडीआरएफ की टीम ने रातभर चले अभियान में 15 शवों को मलबे से बाहर निकाला, जबकि एक बच्चे का शव आज सुबह बरामद किया गया।

बिलासपुर : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने झंडूता तहसील के अंतर्गत ग्राम भल्लू में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना स्थल का देर रात लगभग 1 बजे दौरा किया।

उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ और पुलिस टीम से घटनास्थल की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया।

उन्होंने बरठीं अस्पताल में पहुंच कर अपने प्रियजनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  बचपन में उठा पिता का साया, मां के हौसले से पुरुषोत्तम ने पास की JRF नेट परीक्षा

यह हादसा मंगलवार देर शाम उस समय हुआ जब मरोतन से घुमारवीं रूट पर जा रही एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। इस हृदय विदारक घटना में अब तक 16 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि दो बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं।

एनडीआरएफ की टीम ने रातभर चले अभियान में 15 शवों को मलबे से बाहर निकाला, जबकि एक बच्चे का शव आज सुबह बरामद किया गया।

उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री गत दिवस कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने हादसे की सूचना मिलते ही कार्यक्रम बीच में छोड़कर घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने राहत दलों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।

ये भी पढ़ें:  शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए दिनभर सक्रिय रहा जिला बिलासपुर का प्रशासन, सुविधाओं व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More