HomeHimachalSolanसिरमौर की 'शतरंज क्वीन' सूर्यांशी शर्मा ने रचा इतिहास, सोलन में जीती...

सिरमौर की ‘शतरंज क्वीन’ सूर्यांशी शर्मा ने रचा इतिहास, सोलन में जीती अंडर-19 FIDE रेटेड चैंपियनशिप

यह सूर्यांशी की अंडर-19 चैंपियनशिप में तीसरी जीत है। इस जीत के साथ वह आगामी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी झोली में यह तीसरा महिला शतरंज चैंपियनशिप खिताब और एक पुरुष शतरंज चैंपियनशिप खिताब भी है।

सोलन : प्रदेश की शीर्ष शतरंज खिलाड़ी सूर्यांशी शर्मा ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक कला केंद्र सोलन में आयोजित अंडर-19 FIDE रेटेड हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज चैंपियनशिप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सूर्यांशी ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 8 राउंड में से 7 अंक अर्जित किए और निर्णायक बढ़त के साथ चैंपियन बनीं।

बता दें कि यह सूर्यांशी की अंडर-19 चैंपियनशिप में तीसरी जीत है। इस जीत के साथ वह आगामी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी झोली में यह तीसरा महिला शतरंज चैंपियनशिप खिताब और एक पुरुष शतरंज चैंपियनशिप खिताब भी है।

ये भी पढ़ें:  सुजानपुर के आसमान में सूर्य किरण टीम का हैरतअंगेज प्रदर्शन, उमड़ा जनसैलाब

हाल के वर्षों में उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सभी श्रेणी की राज्य चैंपियनशिप जीती हैं, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। 1699 फाइड रेटिंग अंकों के साथ सूर्यांशी हिमाचल प्रदेश की शीर्ष रेटेड महिला खिलाड़ी हैं।

उन्होंने अपने करिअर में 4 बार सीनियर महिला राष्ट्रीय, 2 बार जूनियर राष्ट्रीय और 7 से अधिक बार अन्य राष्ट्रीय श्रेणी प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। वह 2023 में जूनियर एशियाई शतरंज चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी थीं, लेकिन परीक्षा के कारण भाग नहीं ले पाईं।

सूर्यांशी ने अपनी सफलता का श्रेय कोच पंकज वर्मा को दिया है, जिन्होंने 13 साल की उम्र में उन्हें तराशा, जब उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए हिमाचल प्रदेश की प्रतिष्ठित सीनियर ओपन शतरंज चैंपियनशिप जीती थी।

ये भी पढ़ें:  दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए 7 नवंबर को बैठेगा मेडिकल बोर्ड

उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज एसोसिएशन और सिरमौर शतरंज एसोसिएशन, विशेष रूप से महासचिव संजीव ठाकुर और राज्य कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर के सहयोग को भी अपनी सफलता का श्रेय दिया।

वर्तमान में सूर्यांशी शर्मा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में अध्ययनरत हैं। वह जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के वासनी की रहने वाली हैं। उनके माता-पिता नाहन में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More