HomeHimachalBilaspur3 लाख की कमाई, नया हौसला! बिलासपुर की महिलाओं ने 'Vyas Pure'...

3 लाख की कमाई, नया हौसला! बिलासपुर की महिलाओं ने ‘Vyas Pure’ से दिखाया आत्मनिर्भरता का रास्ता

इस अनुभव ने महिलाओं को आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय की बारीकियों, ब्रांडिंग और मार्केटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया।

बिलासपुर : दीपावली के अवसर पर जिला प्रशासन बिलासपुर की अनूठी पहल ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हौसलों को नई उड़ान दी है।

जिला बिलासपुर की महिलाओं ने “Vyas Pure” ब्रांड के तहत विशेष गिफ्ट बॉक्स तैयार किए, जिनमें लोकल हल्दी, इंस्टेंट चटनी, इंस्टेंट खीर और हर्बल टी शामिल थे। उच्च गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग ने इन गिफ्ट बॉक्स को ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक बना दिया।

500 गिफ्ट बॉक्स बाजार में उतारे गए और इनकी बिक्री से तीन लाख रुपए की कमाई हुई, जिसका पूरा लाभ समूह से जुड़ी महिलाओं को मिला। इस पहल में महिलाओं की जोड़ी ने विशेष योगदान दिया, जिनकी मेहनत और समर्पण ने सफलता को संभव बनाया।

ये भी पढ़ें:  प्रधान हो तो ऐसा... अपने कार्यकाल का पूरा मानदेय ही पंचायत को कर दिया दान, बने प्रेरणास्रोत

इस अनुभव ने महिलाओं को आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय की बारीकियों, ब्रांडिंग और मार्केटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया।

डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि इस पहल को सफल बनाने में लोगों का सहयोग और एसएचजी महिलाओं की मेहनत अहम रही। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में त्योहारों और विशेष अवसरों पर इसी तरह के गिफ्ट बॉक्स और अन्य उत्पाद बाजार में लाए जाएंगे, ताकि “वोकल फॉर लोकल” की अवधारणा को और मजबूती मिल सके।

भविष्य में उत्पादों की रेंज बढ़ाने, पैकेजिंग डिजाइन सुधारने और बाजार से मजबूत लिंकेज बनाने के प्रयास किए जाएंगे। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को अधिक स्वरोजगार के अवसर मिलें और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो।

ये भी पढ़ें:  HPRCA: 312 पदों के लिए भर्ती, 308 अभ्यर्थियों का चयन; गणित शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More