HomeHimachalBilaspurयुवाओं को रोजगार का मौका, 70 पदों के लिए यहां 23 जुलाई...

युवाओं को रोजगार का मौका, 70 पदों के लिए यहां 23 जुलाई को होंगे कैंपस इंटरव्यू

चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 17,500 से 22,000 रुपये तक प्रदान किया जाएगा। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। ये पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

बिलासपुर : एसआईएस सिक्योरिटी, इंडिया लिमिटेड, रीजनल ट्रेनिंग सेंटर हमीरपुर (नियर्स वुढ पार्क, सैनिक स्कूल बड़सर रोड, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश) द्वारा सुरक्षा गार्ड के 70 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 23 जुलाई, 2025 को प्रातः 11 बजे उप-रोजगार कार्यालय, श्री नयना देवी जी, बिलासपुर में किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। इससे उच्च योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी भी इस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 17,500 से 22,000 रुपये तक प्रदान किया जाएगा। पात्रता के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और वजन कम से कम 54 किलोग्राम होना चाहिए। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। ये पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारंभ, डीसी ने दिलाई शपथ

जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि को उपस्थिति दर्ज करवाएं और इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसआईएस सिक्योरिटी, हमीरपुर के अधिकारी से मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क कर सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More