HomeHimachalHamirpurइस पॉलिटेक्निक कॉलेज में 27 को मेगा जॉब फेयर, 25 से ज्यादा...

इस पॉलिटेक्निक कॉलेज में 27 को मेगा जॉब फेयर, 25 से ज्यादा कंपनियां देंगी रोजगार, मौके पर मिलेगा ऑफर लेटर

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज बड़ू (हमीरपुर) में 27 जून को आयोजित होने वाला मेगा जॉब फेयर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आ रहा है।

हमीरपुर : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज बड़ू (हमीरपुर) में 27 जून को आयोजित होने वाला मेगा जॉब फेयर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आ रहा है। इस रोजगार मेले में कॉर्पोरेट सेक्टर की 25 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं के साक्षात्कार लेकर चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान करेंगी।

सिटी ग्रुप और सीटी यूनिवर्सिटी द्वारा बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के सहयोग से आयोजित इस मेगा जॉब फेयर का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजेश धर्माणी 27 जून को सुबह करीब 11 बजे बहुतकनीकी महाविद्यालय परिसर पहुंचेंगे और रोजगार मेले का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह दोपहर करीब एक बजे अपने विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें:  दूसरे दिन भी बहाल नहीं हुआ एनएच 707, मौके पर डटा स्थानीय प्रशासन

आयोजकों के अनुसार जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। साक्षात्कार में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को उसी दिन नियुक्ति प्रस्ताव भी दिए जाएंगे।

मेगा जॉब फेयर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 94634-85207 और 84370-06030 पर संपर्क कर सकते हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More