HomeHimachalBilaspurराजकीय सम्मान के साथ हुआ पूर्व DGP आई.डी. भंडारी का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ हुआ पूर्व DGP आई.डी. भंडारी का अंतिम संस्कार

उनकी अंतिम यात्रा में कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, कई गणमान्य जनों सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक रहे आई.डी. भंडारी का आज उनके पैतृक स्थान गांव मझासु के स्वर्गधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आई.डी. भंडारी का पिछले कल हृदयाघात से निधन हो गया था।

विधायक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र हरदीप बावा, हिमुडा के निदेशक जितेन्द्र चंदेल, जिला प्रशासन की ओर से डीसी राहुल कुमार, एसपी संदीप धवल सहित अन्य गणमान्य एवं प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रीत अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। आई.डी. भंडारी के सुपुत्र सूर्य ने मुखाग्नि दी।

उनकी अंतिम यात्रा में कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, कई गणमान्य जनों सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:  SAI बिलासपुर बॉक्सिंग टीम ने यूथ स्टेट बॉक्सिंग में जीता ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब, प्रांजल बेस्ट बॉक्सर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More