HomeHimachalSolanनालागढ़ में दो सड़क हादसों में दो बाइक चालकों की गई जान,...

नालागढ़ में दो सड़क हादसों में दो बाइक चालकों की गई जान, पुलिस जांच में जुटी

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मोटरसाइकिल चालक दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मामलों में तेज रफ्तारी और लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

नालागढ़ : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मोटरसाइकिल चालक दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मामलों में तेज रफ्तारी और लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में दोलोवाल महादेव के समीप पंजेहरा-नालागढ़ सड़क पर एक अज्ञात पिकअप गाड़ी ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में जस्सी उर्फ जसविंदर निवासी गांव बासोवाल सुल्तानी, डाकघर बरुणा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया, फोटोग्राफी करवाई और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया।

ये भी पढ़ें:  नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पर दो गाड़ियों में टक्कर

दूसरे मामला में सरसा नदी पुल के समीप पेश आया, जहां गुरु नानक पब्लिक स्कूल के पास एक कार चालक ने गलत दिशा में तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में दिलप्रीत सिंह निवासी गांव बैहरमपुर, डाकघर मण्झोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत CHC नालागढ़ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि जांच के दौरान कार चालक की पहचान विकास निवासी जौड़ा फाटक, अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस थाना नालागढ़ में दोनों दुर्घटनाओं में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  एनएसएस के राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ. पंकज चांडक करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More