Home Himachal Bilaspur ध्यान दें! इधर-उधर कचरा फेंकने पर देना पड़ेगा भारी जुर्माना, CCTV कैमरों...

ध्यान दें! इधर-उधर कचरा फेंकने पर देना पड़ेगा भारी जुर्माना, CCTV कैमरों और ड्रोन से निगरानी शुरू

वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बिलासपुर वर्षा चौधरी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में इधर-उधर कचरा फैंकने पर अब प्रति व्यक्ति 25 हजार से 50 हजार रुपये तक का चालान कर जुर्माना वसूल किया जाएगा।

0

बिलासपुर : वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बिलासपुर वर्षा चौधरी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में इधर-उधर कचरा फैंकने पर अब प्रति व्यक्ति 25 हजार से 50 हजार रुपये तक का चालान कर जुर्माना वसूल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद ने इधर-उधर कचरा फैंकने वालों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर की अध्यक्षता में गत दिनों विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बिलासपुर शहर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लोगों ने नगर परिषद क्षेत्र की पहाड़ियों व नालों इत्यादि में अधिक कचरा फेंकने पर हाॅट-स्पाॅट बना दिए हैं, जिससे महामारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है तो वहीं शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है।

ये भी पढ़ें:  5 दिसंबर को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दिव्यांगजनों का होगा चिकित्सा परीक्षण

उन्होंने बताया कि नगर परिषद बिलासपुर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लोगों को घर-घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने बारे जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों, दुकानों, संस्थानों इत्यादि से निकलने वाले गीला व सूखा कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाए अलग-अलग करके सफाई कर्मियों को ही सौंपे, ताकि शहर का पर्यावरण प्रदूषित न हो और सुंदरता भी बनी रहे। उन्होंने नगर परिषद के समस्त लोगों से शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, खेलों के महत्व पर चर्चा