HomeHimachalBilaspurहिमाचल के इस जिले में ट्रांसजेंडर के लिए गरिमा गृह की अंतरिम...

हिमाचल के इस जिले में ट्रांसजेंडर के लिए गरिमा गृह की अंतरिम व्यवस्था लागू

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार गरिमा गृह में भोजन, चिकित्सीय देखभाल, मनोरंजन सुविधाएं और क्षमता निर्माण व कौशल विकास के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

बिलासपुर : डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए गरिमा गृह स्थापित किए जाने तक अस्थायी व्यवस्था के रूप में कुछ संस्थानों को गरिमा गृह घोषित किया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार गरिमा गृह में भोजन, चिकित्सीय देखभाल, मनोरंजन सुविधाएं और क्षमता निर्माण व कौशल विकास के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य से जिला बिलासपुर में चार संस्थानों को गरिमा गृह के रूप में घोषित किया है, जिनमें अपना घर वृद्धाश्रम तहसील सदर जिला बिलासपुर, अपराजिता बाल गृह (बालक) भगेड़, आशा किरण विशेष गृह घुमारवीं और नया सवेरा विशेष गृह नसवाल तहसील घुमारवीं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  बीपीएल सूची के लिए पात्रता मानदंडों में हुए ये 2 बदलाव, 25 जनवरी तक BDO कार्यालय में जमा हो सकेंगे आवेदन

उन्होंने संबंधित संस्थानों को जिला कल्याण अधिकारी एवं तहसील कल्याण अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुविधा और सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More