HomeHimachalSirmaurसामाजिक सुरक्षा पेंशनर 30 सितंबर तक करा लें ये काम, वरना बाद...

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर 30 सितंबर तक करा लें ये काम, वरना बाद में होगी दिक्कत

पेंशनर 30 सितंबर, 2025 से तक अपने सभी दस्तावेजों की नवीनतम जानकारी सहित अपनी स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सत्यापन करवा लें, ताकि पेंशनरों को पेंशन का लाभ समय से मिल सके

नाहन : सिरमौर जिला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत सभी 60,079 सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की ई-केवाईसी कल्याण मोबाइल ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है

इसमें सभी पेंशनरों के आधार कार्ड, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और पूर्ण स्थाई पते सहित नवीनतम जानकारी दस्तावेजों के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा सत्यापित किया जा रहा है।

जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बताया कि जिला में पेंशनरों का सत्यापन कार्य अधिकांश पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने ई-केवाईसी से शेष रहे पेंशनरों से आग्रह किया कि वह 30 सितंबर, 2025 से तक अपने सभी दस्तावेजों की नवीनतम जानकारी सहित अपनी स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सत्यापन करवा लें, ताकि पेंशनरों को पेंशन का लाभ समय से मिल सके।

ये भी पढ़ें:  गुरुग्राम में सजेगा निशानेबाजी का रण: 26वीं ऑल इंडिया शूटिंग में उतरी हिमाचल पुलिस टीम, पदक पर नजर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More