HomeHimachalHamirpurHamirpur News: पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावी अखाड़े में कुल 4849 उम्मीदवार

Hamirpur News: पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावी अखाड़े में कुल 4849 उम्मीदवार

जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों, जिला की कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों सहित कुल 1860 पदों के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनावों के लिए अब कुल 4849 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

हमीरपुर : जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों, जिला की कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों सहित कुल 1860 पदों के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनावों के लिए अब कुल 4849 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला की सभी पंचायतीराज संस्थाओं के लिए कुल 5369 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से 36 नामांकन पत्र रद्द हो गए हैं। 484 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद कुल 4849 उम्मीदवार मैदान में रह गए। इन्हें चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विस के कोटा पाब में दी स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाओं की सौगात

उन्होंने बताया कि जिला परिषद के 19 वार्डों के लिए अब 59 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला के 6 विकास खंडों की बीडीसी के 119 वार्डाें के लिए कुल उम्मीदवारों की संख्या 448 है। 242 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के उम्मीदवारों की संख्या 948, उपप्रधान की 992 और पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों की संख्या 2402 रह गई है।

उन्होंने बताया कि 26 मई को 83 पंचायतों में, 28 मई को 82 पंचायतों में और 30 मई को 77 पंचायतों में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।

ये भी पढ़ें:  गोकशी के विरोध में हरिपुरधार में सड़कों पर उतरे हिंदूवादी संगठन, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 3,63,699 है। इनमें 1,83,851 महिलाएं और 1,79,846 पुरुष हैं। थर्ड जेंडर के 2 लोगों के नाम भी मतदाता सूचियों में दर्ज हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More