HomeHimachalBilaspurजवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 13...

जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 13 दिसंबर को होगी चयन परीक्षा

अभ्यर्थियों को केवल एडमिट कार्ड में दिए गए केंद्र पर ही परीक्षा देने की अनुमति होगी और बिना प्रवेश पत्र/रोल नंबर के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बिलासपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को सुबह 11ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक जिला बिलासपुर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए प्रभारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा राकेश कटोच ने बताया कि सभी अभ्यर्थी अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से पहुंचें। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व प्रवेश पत्र/रोल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वह अपने रोल नंबर, प्रवेश पत्र सीबीएसई द्वारा जारी लिंक https://cbseitems.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से स्वयं डाउनलोड कर लें।

ये भी पढ़ें:  नाहन दंगा मामला: एक और गिरफ्तार, सभी आरोपियों से जुड़े मामले की जांच आगे बढ़ी, आपराधिक पृष्ठभूमि आई सामने

रोल नंबर डाउनलोड करने में किसी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा, जिला बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि असामान्य परिस्थिति में एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने की स्थिति में अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच विद्यालय कार्यालय या अपने संबंधित प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी से भी संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को केवल एडमिट कार्ड में दिए गए केंद्र पर ही परीक्षा देने की अनुमति होगी और बिना प्रवेश पत्र/रोल नंबर के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 8 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए ये 2 तस्कर, एसआईयू टीम के हत्थे चढ़े
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More