HomeHimachalChamba15 जून को नवनिर्वाचित प्रधानों व उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे विधानसभा अध्यक्ष,...

15 जून को नवनिर्वाचित प्रधानों व उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे विधानसभा अध्यक्ष, कल से चंबा प्रवास पर रहेंगे

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 15 जून तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह नवनिर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 15 जून तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह नवनिर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 11 जून को सुबह 11:30 बजे तीसा में वर्चुअल माध्यम से हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड और एपीएमसी द्वारा निर्मित फल एवं सब्जी उप-बाजार यार्ड का लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने बताया कि 15 जून को दोपहर 12:00 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पंचायती राज संस्थाओं में नवनिर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सोलन में हादसा: जोबी के पास पलटी निजी बस, मची चीखो पुकार, कई घायल

इसके बाद दोपहर 3:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों के संबंध में जिला प्रशासन के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

Latest Articles

Explore More