HomeHimachalहिमाचल : लानाचेता के जोगिंद्र चौहान बने जल शक्ति विभाग में इंजीनियरिंग...

हिमाचल : लानाचेता के जोगिंद्र चौहान बने जल शक्ति विभाग में इंजीनियरिंग इन चीफ, इलाके में खुशी की लहर

संगड़ाह : जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की लानाचेता पंचायत के छोटे से गांव रामपुर के जोगिंद्र चौहान को हिमाचल जल शक्ति विभाग में इंजीनियर-इन-चीफ के पद पर पदोन्नति मिलने से इलाके में खुशी की लहर है.

बताया जा रहा है कि उनकी केवल डीपीसी की औपचारिकता शेष है. जल शक्ति विभाग में इस पद पर पहुंचने वाले जोगिंद्र उपमंडल संगड़ाह और श्री रेणुकाजी क्षेत्र के पहले इंजीनियर बताए जा रहे हैं.

बता दें कि जोगेंद्र चौहान ने उस समय उच्च शिक्षा प्राप्त की थी, जब उनकी पंचायत में सड़क तक नहीं थी. 5 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों को बस मिलती थी.

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में टोल बैरियर का होगा मॉडिफिकेशन, जाम से निपटने को ये प्लान

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव तक सड़क पंहुचाने के लिए वर्ष 1995 में जोगेंद्र ने ज्ञान विज्ञान समिति संस्था के सहयोग से क्षेत्रवासियों को खुद श्रमदान कर सड़क बनाने को प्रेरित किया था. प्लाऊ गांव से लानाचेता के लिए सड़क निर्माण के लिए उस दौरान करीब 1500 लोगों ने श्रमदान कर 3 किलोमीटर के करीब कच्ची सड़क भी बना डाली थी.

इसके बाद जनता के दबाव में सरकार ने शेष सड़क के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध करवाया था. उनकी इस पद पर पदोन्नति के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है तो वहीं इस बड़ी उपलब्धि से सिरमौर भी गौरवान्वित हुआ है.

ये भी पढ़ें:  शादी से लौट रहे हिमाचल के दंपती समेत तीन की दर्दनाक मौत, चंडीगढ़ में कंटेनर से टकराई कार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More