HomeHimachalभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मजठाई में किया पार्टी के...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मजठाई में किया पार्टी के प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास

शिलान्यास स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नड्डा ने 45 मिनट तक चले विधि-विधानपूर्ण शिलान्यास पूजन में भाग लिया और इसके बाद शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया।

शिमला : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को एयरपोर्ट रोड़ डीएवी स्कूल के समीप मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय का विधिवत शिलान्यास किया।

शिलान्यास स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नड्डा ने 45 मिनट तक चले विधि-विधानपूर्ण शिलान्यास पूजन में भाग लिया और इसके बाद शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया।

भूमि निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रस्तावित भवन योजना का विस्तृत विवरण राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदान किया। इस दौरान नड्डा ने कार्यालय परिसर की संरचना, कार्यात्मक जरूरतों और भविष्य की उपयोगिता पर भी मार्गदर्शन दिया।

ये भी पढ़ें:  14,300 से 20,000 रुपये तक वेतन, यहां 660 पदों पर हो रही भर्ती; जानें कब और कहां होंगे इंटरव्यू

नड्डा द्वारा कलश स्थापना किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। शिलान्यास के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर संवाद भी किया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  कृषि क्षेत्र में क्रांति के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता : सीएम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More