HomeHimachalसड़कों की बदहाली पर मोगीनंद में भाजपा का प्रदर्शन, हालत सुधारने के...

सड़कों की बदहाली पर मोगीनंद में भाजपा का प्रदर्शन, हालत सुधारने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम

प्रदर्शन के दौरान डा. बिंदल ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सड़कें पहाड़ों की 'भाग्य रेखाएं' होती हैं, लेकिन ये 'भाग्य रेखाएं' आज 'गड्ढों' में तब्दील हो गई हैं। उन्होंने नाहन क्षेत्र की सड़कों की खस्ताहालत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है

कालाअंब : नाहन विधानसभा क्षेत्र की खराब सड़कों की दुर्दशा के विरोध में भाजपा ने औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद में बुधवार को एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने किया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, स्थानीय लोग और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान डा. बिंदल ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सड़कें पहाड़ों की ‘भाग्य रेखाएं’ होती हैं, लेकिन ये ‘भाग्य रेखाएं’ आज ‘गड्ढों’ में तब्दील हो गई हैं। उन्होंने नाहन क्षेत्र की सड़कों की खस्ताहालत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है, फिर भी सरकार और स्थानीय विधायक चुप हैं।

ये भी पढ़ें:  लवी मेले में अश्व प्रदर्शनी का सफल समापन, गुब्बारा फोड़ व घुड़दौड़ प्रतियोगिताओं ने भरा रोमांच

डा. बिंदल ने नेशनल हाईवे सहित ग्रामीण सड़कों की खस्ता स्थिति का जिक्र किया और चेतावनी दी कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर सड़कों की हालत में सुधार नहीं हुआ तो लोग उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

उन्होंने इस बात पर रोष जताया कि पिछले एक साल से सड़कों पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढों को सिर्फ मिट्टी डालकर भरने का काम किया जा रहा है, जो सिर्फ खानापूर्ति है। इस मिट्टी के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। बरसात में यह मिट्टी कीचड़ और दलदल बन जाती थी और अब बरसात के बाद हर तरफ धूल ही धूल उड़ रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर ‘निकम्मी’ होने का आरोप लगाया और कहा कि उनके प्रतिनिधि भी जनता की तकलीफों से आंखें मूंदे हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या नियमित रूप से इन सड़कों से गुजरने वाले कांग्रेस नेताओं को ये गड्ढे दिखाई नहीं देते? उनकी चुप्पी दर्शाती है कि उन्हें आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 12 सितंबर को लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से निपटेंगे लंबित और प्री-लिटिगेशन मामले

इससे सड़कों के किनारे रहने वाले लोगों का जीवन बर्बाद हो गया है और नियमित रूप से वाहनों में सफर करने वाले लोगों की हालत खराब है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खराब सड़कों के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

विरोध प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने राज्य सरकार से अविलंब नाहन क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की, ताकि लोगों को दुर्घटना और धूल-मिट्टी के कारण होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा प्रदेश एससी मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ यशपाल शर्मा, सुलेमान, इस्लाम, राजीव चौधरी, संदीपक तोमर, कमल शर्मा, रतन चौधरी, रामचंद्र, डा. मित्तल, रमन भारद्वाज, नितिन गोयल, अंकुर राणा, पुष्पा रानी, हंसराज आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  घर में छिपाकर रखी थी अवैध पिस्टल, दो थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने दबिश देकर दबोचा, पिस्टल-मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More