HomeHimachalभाजपा का इतिहास विकास और राष्ट्र गौरव का इतिहास, कांग्रेस की विदाई...

भाजपा का इतिहास विकास और राष्ट्र गौरव का इतिहास, कांग्रेस की विदाई तय: डॉ. राजीव बिंदल

पंडित दीन दयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के तहत बुधवार को मंडी संसदीय क्षेत्र की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा विशेष रूप से कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहे। कार्यशाला में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत मंथन हुआ।

सुंदरनगर (मंडी) : पंडित दीन दयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के तहत बुधवार को मंडी संसदीय क्षेत्र की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा विशेष रूप से कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहे। कार्यशाला में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत मंथन हुआ। बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने व केंद्र की मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं को फील्ड और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है और “बूथ जीता तो चुनाव जीता” के मंत्र के साथ आगे बढ़ा जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा का इतिहास विकास का इतिहास है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने 11 मई 1998 को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनकर विश्व को चकित किया। अंत्योदय अन्न योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज, अटल टनल रोहतांग और हिमाचल के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां अटल की देन हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से 2026 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई गाथा लिखी है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना, 4 करोड़ पक्के मकान, 14 करोड़ घरों में नल कनेक्शन, 11 करोड़ शौचालय, 3 करोड़ लखपति दीदी, 30 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज और 50 करोड़ नागरिकों को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज, ये उपलब्धियां अपने आप में मील का पत्थर हैं। किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ किसानों को सीधे लाभ, फोरलेन, रेल, हवाई और डिजिटल नेटवर्क का विस्तार, भ्रष्टाचार पर रोक और डिजिटल इंडिया जैसे कदम देश को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में स्कॉर्पियो से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत देश विभाजन, धारा 370 के माध्यम से अलगाववाद को बढ़ावा, आपातकाल, 1984 के दंगे और 2004-2014 के घोटालों की भरमार कांग्रेस की विरासत है। कांग्रेस “हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और” वाली राजनीति करती रही है, जबकि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा और जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भारत में समावेशी ग्रामीण विकास का प्रमुख आधार बनकर उभर रहा है। भारत की एआई शासन संरचना निष्पक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता को प्राथमिकता देती है। पंचायती राज संस्थाओं, डिजिटल सार्वजनिक ढांचे और कल्याणकारी प्रणालियों में एआई के एकीकरण से प्रशासनिक दक्षता और जमीनी भागीदारी को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाषिणी, भारतजेन और आदि वाणी जैसे बहुभाषी एवं आवाज-सक्षम प्लेटफॉर्म भाषा और साक्षरता की बाधाओं को कम कर सेवाओं तक पहुंच का विस्तार कर रहे हैं। राष्ट्रीय मिशन, राज्य आधारित नवाचार और भारत-एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 विकसित भारत@2047 के विजन की दिशा में एक समन्वित और लोक-केंद्रित एआई क्रांति का संकेत हैं।

ये भी पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री भी रहे मौजूद

कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नाचन विधायक विनोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश महामंत्री पायल वैद, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा, प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, प्रदेश आईटी सह संयोजक प्रवीण ठाकुर सहित संसदीय क्षेत्र के विधायकगण एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More