HomeHimachalSirmaurरंगोली से क्ले मॉडलिंग, भाषण से वाद विवाद तक : 'सृजन' में...

रंगोली से क्ले मॉडलिंग, भाषण से वाद विवाद तक : ‘सृजन’ में इन बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

डॉ. यशवंत सिंह परमार पी.जी. कॉलेज नाहन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव के अंतर्गत "सृजन: अनलीश क्रिएटिविटी" कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ 15 सितंबर से किया गया था।

नाहन : डॉ. यशवंत सिंह परमार पी.जी. कॉलेज नाहन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव के अंतर्गत “सृजन: अनलीश क्रिएटिविटी” कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन मौके पर प्रो. अनिता ने भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड की शुरुआत की, जिसमें शीर्ष पर रहीं क्रमशः 9 और 6 टीमों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं।

प्रो. रीना चौहान, डॉ. पंकज चांडक और प्रो. ट्विंकल ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। समन्वयक प्रो. रीना चौहान ने बताया कि हिंदी माध्यम की भाषण प्रतियोगिता में शीतल, कशिश और प्रीतिका क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंग्रेजी माध्यम में साक्षी और ईशा ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें:  गोविंदघाट के पास नशीले पदार्थ का सेवन करते पकड़ा ये शख्स, पांवटा साहिब पुलिस ने कार्रवाई

वाद-विवाद प्रतियोगिता हिंदी में शीतल और विजय की जोड़ी प्रथम, दिव्या और अंजलि द्वितीय, जबकि अंकित और अदिति तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी माध्यम में उर्वशी और ईशा ने पहला और मोनिका और आकांक्षा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

रंगोली में एकता, कोंपल और वंशिका, कार्टूनिंग व पोस्टर मेकिंग में बुशरा, तमन्ना शर्मा और एकता, कोलाज मेकिंग में स्नेहा, एकता और आर्यन क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में पायल, सुनील और नवीन की टीम ने बाजी मारी। वहीं, आर्यन, सोनिका और तनु व अजय, कल्पना और सिम्मी ठाकुर की टीम ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें:  अपना बस रूट बंद होने से बचाने एसडीएम के पास पहुंचे पच्छाद की 5 पंचायतों के लोग, बोले- HRTC की बस आवागमन का मुख्य साधन

क्ले मॉडलिंग में वंशिका प्रथम, आर्यन द्वितीय और अंश तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला में एकता प्रथम और महक द्वितीय स्थान पर रहीं और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रिया ठाकुर ने पहला, तानिया मोहिंद्रा ने दूसरा और निशांत व माधव संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि “सृजन” जैसे वार्षिक कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सृजन समिति और निर्णायक मंडल के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. सरिता बंसल, डॉ. प्रियंका वर्मा और निर्णायक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  नशे पर अंकुश लगाने के लिए इसकी डिमांड को तोड़ने की सबसे बड़ी आवश्यकता : शुक्ल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More