चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 4 से 6 अप्रैल तक भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 3 अप्रैल को शाम 8:00 बजे शिमला से सिंहुता पहुंचेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 4 अप्रैल को बाद दोपहर 12:30 बजे जनजातीय भवन सिंहुता में सिंहुता क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 5 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष चुवाड़ी के अंबेडकर भवन में बाद दोपहर 12:30 बजे चुवाड़ी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 6 अप्रैल को बाद दोपहर 12:30 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह डुंढियारा में ककीरा, मेल व समलेऊ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
