HomeHimachalChambaडीसी मुकेश रेपसवाल ने चुराह और सलूणी उपमंडल का दौरा कर प्रशासनिक...

डीसी मुकेश रेपसवाल ने चुराह और सलूणी उपमंडल का दौरा कर प्रशासनिक व विकास कार्यों का लिया जायजा

डीसी ने इस दौरान चुराह उपमंडल मुख्यालय भंजराडू में स्थित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण कर प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल ने आज चुराह और सलूणी उपमंडल का दौरा कर विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने इस दौरान चुराह उपमंडल मुख्यालय भंजराडू में स्थित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण कर प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

इसके उपरांत उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हिमगिरी का दौरा कर हॉस्टल में रह रहीं बालिका विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मुकेश रेपसवाल ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डांड, उपमंडल सलूणी का भी दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने और कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  भाजपा ने घोषित किए विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, सिरमौर से संदीपक तोमर को एससी मोर्चा की कमान

इस अवसर पर उपमंडल दंडाधिकारी सलूणी चंद्र वीर सिंह, उप मंडल दंडाधिकारी चुराह राजेश कुमार जर्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More