Home Himachal Chamba DC मुकेश रेपसवाल के निर्देश: FCA के लंबित मामलों को तय समय...

DC मुकेश रेपसवाल के निर्देश: FCA के लंबित मामलों को तय समय में निपटाएं संबंधित विभागों के अधिकारी

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में आपत्तियां लंबित हैं, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति समय रहते कर ली जाए।

0

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय आधारित गतिविधियों को सुनिश्चित बनाएं। डीसी सोमवार को एफसीए के अंतर्गत वन मंडल चुराह में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित अनुमति मामलों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुकेश रेपसवाल ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा को शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण के लिए एफआरए (वन अधिकार अधिनियम) के तहत अनुमति मामले तैयार करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करें और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की दिशा में प्रयास करें।

ये भी पढ़ें:  4 दिसंबर को धर्मशाला में गूंजेगा जनाक्रोश, कांग्रेस सरकार के 3 साल के जश्न के खिलाफ होगा बड़ा प्रदर्शन: बिंदल

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में आपत्तियां लंबित हैं, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति समय रहते कर ली जाए। उन्होंने बताया कि विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत परिवेश-1 पर 25 और परिवेश-2 पर 5 अपलोड मामलें अनुमति के लिए प्रक्रिया में है। बैठक में वन मंडल अधिकारी सुशील गुलेरिया, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जोगिंद्र शर्मा व सहायक अभियंता संजीव अत्री उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ : भूईरा की निष्ठा JNU दिल्ली में करेगी संस्कृत में मास्टर डिग्री, PHD लक्ष्य