Home Himachal Chamba क्वालिटी इंस्पेक्टर-ऑडिटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती, यहां 7 मार्च को...

क्वालिटी इंस्पेक्टर-ऑडिटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती, यहां 7 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट

चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार 14451 से 18975 प्रतिमाह सीटीसी प्रदान किया जाएगा। कार्यस्थल दिल्ली एनसीआर खरखोदा (गुरुग्राम) रहेगा।

0

चंबा : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लचोड़ी में 7 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगी। प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा की कंपनी केपी रिलायबल टेक्नीक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्वालिटी इंस्पेक्टर-ऑडिटर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

राहुल राठौर ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वायरमैन, एमएमवी, कोपा आदि ट्रेड और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के सभी ट्रेड और स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार 14451 से 18975 प्रतिमाह सीटीसी प्रदान किया जाएगा। कार्यस्थल दिल्ली एनसीआर खरखोदा (गुरुग्राम) रहेगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातों को दिया अंजाम

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन प्री-प्लेसमेंट टॉक, ऑनलाइन लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार तथा ऑफर लेटर वितरण शामिल होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो सहित 07 मार्च को सुबह 10 बजे संस्थान परिसर में पहुंच कर साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टीपीओ के मोबाइल नंबर 9418006057 और कंपनी के मोबाइल नंबर 9471790416 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  नेशनल मुकाबले की तैयारी में हिमाचल रग्बी टीम, सेलाकुई में शुरू हुआ सब जूनियर खिलाड़ियों का कैंप