चंबा : सहायक अभियंता तेजू राम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल चंबा नंबर 1 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 18 अप्रैल (शनिवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि करियां ट्रांसफार्मर तथा स्ट्रीट लाइटों के प्रतिस्थापन कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान करियां ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्र करियां, करियां बाजार, उप्पर करियां, गांव सेली तथा गांव जिल्लो आदि में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक अथवा कार्य पूर्ण होने तक विद्युत सेवा बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर भी करेगा।