Home Himachal Chamba चंबा के राजकीय विद्यालयों में नामांकन बेहतर, हरसंभव सहयोग करेगी सरकार :...

चंबा के राजकीय विद्यालयों में नामांकन बेहतर, हरसंभव सहयोग करेगी सरकार : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय चंबा में 44 लाख से निर्मित अतिरिक्त भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।

0

चंबा : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय चंबा में 44 लाख से निर्मित अतिरिक्त भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि विभागीय नीतियों की सफलता का आधार शिक्षक हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल एवं कन्या चंबा का गौरवशाली इतिहास रहा है और यह संस्थान न केवल चंबा जिला, बल्कि समूचे प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्यालयों में शामिल हैं। ऐसे शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं सर्वांगीण विकास का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में वन विभाग ने छुड़वाया 34 साल पुराना कब्जा, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा केस, जानिए पूरा मामला

उन्होंने कन्या विद्यालय में प्रारंभ की गई फेसियल अटेंडेंस प्रणाली और अन्य नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास वर्तमान की आवश्यकता है। शिक्षा मंत्री ने संसाधनों के समुचित उपयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्राथमिकता पर बल देते हुए कहा कि जिला चंबा के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन बेहतर है, यहां के विद्यालयों को सशक्त बनाने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। रोहित ठाकुर ने विधायक नीरज नैय्यर द्वारा चंबा विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और वित्तीय चुनौतियों के बावजूद क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

ये भी पढ़ें:  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा 9 और 11 के लिए 7 फरवरी को होगी पार्श्व प्रवेश परीक्षा

शिक्षा मंत्री ने विद्यालय की छात्राओं द्वारा पारंपरिक लोक सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 15 हजार की धनराशि देने की भी घोषणा की। इसके बाद उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां का दौरा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक नीरज नैय्यर ने इससे पहले शिक्षा मंत्री का स्वागत किया और राज्य सरकार द्वारा चंबा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्राथमिकता को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ में उन्होंने विकासात्मक परियोजनाओं सहित शिक्षा गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों का उल्लेख भी किया।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई