होमHimachalChambaविधायक नीरज नैय्यर ने किया निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को...

विधायक नीरज नैय्यर ने किया निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश

विधायक नीरज नैय्यर ने आज पुराने बस अड्डे पर निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चंबा : विधायक नीरज नैय्यर ने आज पुराने बस अड्डे पर निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नीरज नैय्यर ने इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

विधायक ने नगर परिषद की विभिन्न दुकानों के संबंध में स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रस्तावित पार्किंग परिसर में ही इन दुकानों के लिए उचित एवं व्यवस्थित स्थान का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्किंग निर्माण के साथ दुकानों की व्यवस्था भी परिसर में ही सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पुराने बस अड्डे पर लगभग 7.75 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम चरण में चार मंजिला पार्किंग का निर्माण होगा, जिसमें लगभग 300 से 350 वाहनों के पार्क होने की सुविधा उपलब्ध होगी। भविष्य में इसे विस्तारित करने की योजना प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें:  रेणुका बांध विस्थापितों की दो बड़ी मांगें मंजूर, संघर्ष समिति बोली- समस्याएं सुलझती रहीं तो परियोजना को देंगे पूरा सहयोग

विधायक ने कहा कि बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण से शहर में पार्किंग की समस्या को कम करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा नो-पार्किंग की समस्या से राहत दिलाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली खान, उप मंडलीय प्रबंधक एच आरटीसी शुगल सिंह, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल, अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा तहसीलदार भूपेंद्र कश्यप व अध्यक्ष व्यापार मंडल वीरेंद्र महाजन सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  बारिश और बर्फबारी के दृष्टिगत सभी स्तरों पर समुचित प्रबंध: DC मनमोहन शर्मा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More