होमHimachalChambaपरिधि गृह परिसर चंबा में 22 से 24 अप्रैल तक लगेगा मोबाइल...

परिधि गृह परिसर चंबा में 22 से 24 अप्रैल तक लगेगा मोबाइल पासपोर्ट कैंप: अतिरिक्त उपायुक्त

जिला मुख्यालय चंबा के परिधि गृह परिसर में 22 से 24 अप्रैल तक एक मोबाइल पासपोर्ट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

चंबा : जिला मुख्यालय चंबा के परिधि गृह परिसर में 22 से 24 अप्रैल तक एक मोबाइल पासपोर्ट कैंप का आयोजन किया जाएगा। मोबाइल पासपोर्ट वैन के माध्यम से आयोजित किया जा रहे इस तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट कैंप में जिला वासियों को पासपोर्ट संबंधी विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होगी।

यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने आज यहां दी। अमित मेहरा ने बताया कि जिला प्रशासन चंबा द्वारा इस तीन दिवसीय शिवर के आयोजन के संबंध में मोबाइल पासपोर्ट वैन के लिए स्थान के अतिरिक्त पेयजल तथा इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  चंबा में 411 पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, 4 प्रधान और 7 उपप्रधान सहित 400 पंचायत सदस्य निर्वाचित: DC

Latest Articles

Explore More