होमHimachalSirmaurफौजियों पर टिप्पणी का मामला गरमाया, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के खिलाफ राजगढ़...

फौजियों पर टिप्पणी का मामला गरमाया, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाने में शिकायत

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर इशिता पुंडीर की ओर से फौजियों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के मामले में राजगढ़ पुलिस थाना में शिकायत पहुंची है। आरोप है कि नौहराधार तहसील के देवा मानल गांव की रहने वाली इशिता का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर इशिता पुंडीर की ओर से फौजियों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के मामले में राजगढ़ पुलिस थाना में शिकायत पहुंची है। आरोप है कि नौहराधार तहसील के देवा मानल गांव की रहने वाली इशिता का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने फौजियों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। ये वीडियो सामने आते ही तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। हालांकि, मामला बढ़ता देख इशिता ने वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट से डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह सैकड़ों बार शेयर हो चुका था। कई लोगों ने इसे सबूत के तौर पर सुरक्षित भी कर लिया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में ईमाम हुसैन की याद में निकाला ताजिया जुलूस, रियासतकालीन परंपरा आज भी कायम

विवाद बढ़ने के बाद इशिता पुंडीर ने एक और वीडियो जारी कर फौजियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, हालांकि इसके बावजूद गुस्सा शांत नहीं हुआ। वीरवार को राजगढ़ में भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी थाना पहुंचे और औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई। संगठन ने न केवल कार्रवाई की मांग की, बल्कि इशिता के सोशल मीडिया अकाउंट्स और आर्थिक लेन-देन की भी जांच कराने की मांग उठाई।

भूतपूर्व सैनिक संगठन के रिटायर्ड नायब सूबेदार बृजमोहन ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि इशिता पुंडीर के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या पाकिस्तान और बांग्लादेश में अधिक बताई जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि फौजियों को बदनाम करने के उद्देश्य से यह वीडियो किसी बाहरी प्रभाव में बनाया गया हो सकता है। उन्होंने पुलिस और सरकार से इशिता के बैंक खातों की भी जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें:  युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका: राजगढ़, सराहां और पांवटा साहिब में 120 पदों पर हो रही भर्ती

बता दें कि वीडियो में इशिता पुंडीर ने दावा किया था कि “फौजी देश और भारत माता के लिए तो लॉयल हो सकते हैं, लेकिन 90 प्रतिशत से ज्यादा फौजी अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड के लिए लॉयल नहीं होते।” इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे सैनिकों के सम्मान के खिलाफ बताया।

इस मामले में सोशल मीडिया पर भी नई बहस शुरू हो गई है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जो जवान देश की सुरक्षा में दिन-रात लगे रहते हैं, उनके चरित्र पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। कई लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सड़क दुर्घटना के घायलों का डेढ़ लाख तक हो सकता है कैशलैस इलाज, DC गंधर्वा राठौड़ ने दिए ये निर्देश

 

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More