HomeHimachalChambaचंबा में 100 पदों के लिए निकली भर्ती, पांच दिन पांच जगह...

चंबा में 100 पदों के लिए निकली भर्ती, पांच दिन पांच जगह होंगे इंटरव्यू, अभ्यर्थी ये दस्तावेज लाएं साथ

चयनित अभ्यर्थियों को एक माह के प्रशिक्षण के बाद 17 हजार से 24 हजार रुपये वेतन सहित अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे।

चंबा : जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि एवं स्थान पर सुबह 10:30 बजे उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए 10वीं या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता तथा 19 से 40 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। भर्ती केवल पुरुष अभ्यार्थियों के लिए होगी। अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक और वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  500 पदों पर निकली भर्ती, 22 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू, 10वीं-12वीं पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन

चयनित अभ्यर्थियों को एक माह के प्रशिक्षण के बाद 17 हजार से 24 हजार रुपये वेतन सहित अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे। कैंपस इंटरव्यू 7 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय भरमौर, 8 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय चंबा, 9 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय डलहौजी, 10 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला तथा 11 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा में आयोजित किया जाएगा।

सभी स्थानों पर साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:  चंबा में क्रेच कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 21 पदों पर भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन, 12 को होंगे साक्षात्कार

Latest Articles

Explore More