HomeHimachalShimlaजल शक्ति विभाग में 40 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि...

जल शक्ति विभाग में 40 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई

जल शक्ति मंडल कसुम्पटी में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टी टास्क वर्कर के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया है।

शिमला : जल शक्ति मंडल कसुम्पटी में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टी टास्क वर्कर के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता, जल शक्ति मंडल कसुम्पटी विनोद शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अब 25 अगस्त तक अपने आवेदन मंडल कार्यालय कसुम्पटी में जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग के कसुम्पटी मंडल में विभिन्न श्रेणियों के कुल 40 पद भरे जाने हैं। इनमें पैरा पंप ऑपरेटर के 12, पैरा फिटर के 3 तथा मल्टी टास्क वर्कर के 25 पद शामिल हैं। पहले इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई थी, जिसे अब पांच दिन बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  घायल हालत में मिले जल शक्ति विभाग के JE की मौत, AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विनोद शर्मा ने बताया कि आवेदन की तिथि बढ़ाने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र कोई भी युवा आवेदन करने से वंचित न रहे। गौरतलब है कि जल शक्ति मंडल कसुम्पटी के अंतर्गत मशोबरा ब्लॉक के जुन्गा क्षेत्र सहित शिमला ग्रामीण का क्षेत्र भी आता है।

सूत्रों के अनुसार कुछ अभ्यर्थियों को मिडिल स्कूल का प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में देरी हो रही थी। युवाओं ने इस समस्या को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग सरकार के समक्ष रखी थी। सरकार ने इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 21 दिसंबर को होगी जिला स्तरीय रग्बी चैंपियनशिप, राज्यस्तर के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More