चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 29 अक्टूबर को 12:15 बजे ककीरा में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला रखने के पश्चात एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया इसी दिन बाद दोपहर 3:30 बजे चुवाड़ी में एक उपमंडल स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
यह बैठक मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के भटियात विधानसभा क्षेत्र के संभावित दौरे के दृष्टिगत रखी गई है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष का शेष यात्रा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

