HomeHimachalChambaचिट्टे के खिलाफ ली शपथ, नशा मुक्त हिमाचल का लिया संकल्प

चिट्टे के खिलाफ ली शपथ, नशा मुक्त हिमाचल का लिया संकल्प

कार्यक्रम में यह भी संकल्प लिया गया कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो उसे तुरंत संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

चंबा : हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड जिला चंबा के कार्यालय में वीरवार को नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एंटी-चिट्टा (नशा विरोधी) शपथ ली। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्मिकों ने चिट्टे जैसे घातक नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने, स्वयं व अपने परिजनों को इस नशे से दूर रखने और समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

विभागीय अधिकारियों ने आपसी संवाद के दौरान चर्चा करते हुए कहा कि चिट्टा न केवल युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना रहा है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे नशे के खिलाफ उदाहरण प्रस्तुत करें और जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

ये भी पढ़ें:  यहां भरे जाएंगे आशा वर्कर्स के 10 पद, 15 नवंबर तक करें आवेदन

कार्यक्रम में यह भी संकल्प लिया गया कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो उसे तुरंत संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड जिला चंबा के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More