HomeHimachalहमीरपुर बस अड्डे का सीएम ने किया औचक निरीक्षण, अगले साल तक...

हमीरपुर बस अड्डे का सीएम ने किया औचक निरीक्षण, अगले साल तक कार्य होगा पूरा

उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए इस बस अड्डे के धरातल तल को पार्किंग सुविधा के रूप में निर्मित करने के निर्देश दिए।

हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में निर्माणाधीन बस अड्डे का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बस अड्डे का कार्य अगले वर्ष तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि धन की कमी के कारण गत 20 वर्षों से इस बस अड्डे का निर्माण कार्य लंबित था। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस बस अड्डे का निर्माण कार्य तीव्र गति से करने के निर्देश दिए।

इसके साथ साथ उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए इस बस अड्डे के धरातल तल को पार्किंग सुविधा के रूप में निर्मित करने के निर्देश दिए। कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर को शीघ्र ही लोगों को समर्पित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस चिकित्सा महाविद्यालय के लिए फर्नीचर की खरीद के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  पीटीएफ ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान, एसजेवीएनएल ने भेंट किया अंतरिम लाभांश का चेक

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में नवाचार सुधार कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू की गई है और दो शिक्षा निदेशालयों को समायोजित कर एक डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन बनाया गया है।

विद्यालयों के क्लस्टर बनाने के साथ-साथ वैश्विक शिक्षा पद्धतियों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को अवगत करवाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सड़कों पर गिरे ल्हासे, आम जनजीवन अस्तव्यस्त, वाहन चालक और यात्री परेशान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More