होमHimachalSirmaurसिरमौर में 80.44 करोड़ में बिके 83 शराब ठेके, जानें कौन सी...

सिरमौर में 80.44 करोड़ में बिके 83 शराब ठेके, जानें कौन सी यूनिट कितने में हुई नीलाम

सिरमौर की 9 यूनिट्स के तहत आने वाली 83 शराब की दुकानों की नीलामी प्रकिया इस बार ऑनलाइन (ई-ऑक्शन) के माध्यम से पूरी हो गई है। जिला की इन यूनिट्स का कुल रिजर्व प्राइस 80.06 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया था, जो 80.44 करोड़ में ऑक्शन हुईं।

नाहन : जिला सिरमौर की 9 यूनिट्स के तहत आने वाली 83 शराब की दुकानों की नीलामी प्रकिया इस बार ऑनलाइन (ई-ऑक्शन) के माध्यम से पूरी हो गई है। जिला की इन यूनिट्स का कुल रिजर्व प्राइस 80.06 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया था, जो 80.44 करोड़ में ऑक्शन हुईं। लिहाजा सरकार को रिजर्व प्राइस से केवल 38 लाख रुपए ही अधिक राजस्व प्राप्त हो पाया।

नाहन यूनिट को एलआरएस कंपनी (लेखराम, रमेश कुमार और संजय कुमार) ने अपने नाम किया। इस यूनिट का रिजर्व प्राइस 8.37 करोड़ था, जो 1 लाख की बढ़त के साथ 8.38 करोड़ में नीलाम हुआ।

कालाअंब यूनिट महिंदर सिंह और तेज सिंह (पार्टनर हिमालयन वाइन) ने अपने नाम की। इसका रिजर्व प्राइस 5.99 करोड़ था, जो 31 लाख की बढ़त के साथ 6.30 करोड़ में ऑक्शन हुआ।

ये भी पढ़ें:  ढाबे पर चल रहा था नशे का अवैध धंधा, पुलिस के स्पेशल सेल- एक्स ने दबिश देकर ढाबा मालिक सहित दो धरे

ददाहू यूनिट किशोरी लाल और दिनेश कुमार (पार्टनर हिमालयन वाइन) ने अपने नाम की। इसका रिजर्व प्राइस 7.96 करोड़ था, जो 1 लाख की बढ़त के साथ 7.97 करोड़ में ऑक्शन हुआ।

राजगढ़ यूनिट भी किशोरी लाल और दिनेश कुमार (पार्टनर हिमालयन वाइन) ने ली। इसका रिजर्व प्राइस 9.72 करोड़ था और इसमें रिजर्व प्राइस से ऊपर कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। यह यूनिट रिजर्व प्राइस पर ही नीलाम हुई।

नैनाटिक्कर यूनिट भी किशोरी लाल और दिनेश कुमार (पार्टनर हिमालयन वाइन) के नाम रही। इसका रिजर्व प्राइस 8.90 करोड़ था, जो 1 लाख की बढ़त के साथ 8.91 करोड़ में ऑक्शन हुआ।

खजूरना बहराल यूनिट किशोरी लाल और दिनेश कुमार (पार्टनर हिमालय वाइन) ने ली। इसका रिजर्व प्राइस 11.20 करोड़ था, जो 1 लाख की बढ़त के साथ 11.21 करोड़ में ऑनलाइन नीलाम हुआ।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में टाइलें लेकर जा रहा ट्राला गहरी खाई में लुढ़का, चालक की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे

बद्रीनगर शिलाई यूनिट एलआरसएस कंपनी (लेखराम, रमेश कुमार और संजय कुमार) ने अपने नाम की। इसका रिजर्व प्राइस 11.83 करोड़ था, जो 1 लाख की बढ़त के साथ 11.84 करोड़ में नीलाम हुआ।

खोदरी माजरी यूनिट एलआरएस कंपनी ने अपने नाम की। इस यूनिट का रिजर्व प्राइस 7.69 करोड़ था, जो 1 लाख की बढ़त के साथ 7.70 करोड़ में नीलाम हुआ।

पांवटा साहिब यूनिट भी एलआरएस कंपनी ने अपने नाम की। इसका रिजर्व प्राइस 8.36 करोड़ था, जो 1 लाख की बढ़त के साथ 8.37 करोड़ में नीलाम हुआ।

उधर, जिला सिरमौर आबकारी विभाग के कार्यवाहक उप आयुक्त हिमांशु पंवार ने बताया कि रिजर्व प्राइस से ऊपर 38 लाख रुपए अधिक में जिला सिरमौर की 9 यूनिट्स की ऑनलाइन ऑक्शन हुई है।

ये भी पढ़ें:  HRTC बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, CM ने जताया शोक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More