HomeHimachalSirmaurवायरल वीडियो : नाहन बस स्टेंड पर खूब चले लात-घूंसे, क्रॉस FIR...

वायरल वीडियो : नाहन बस स्टेंड पर खूब चले लात-घूंसे, क्रॉस FIR दर्ज, जानें क्या रही वजह

बहरहाल, गलती किस पक्ष की है, ये पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा। मामले में दूसरे पक्ष ने भी एचआरटीसी कर्मियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

नाहन : जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन स्थित मुख्य बस स्टेंड पर मंगलवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) कर्मियों और यात्रियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। घटना सुबह-सवेरे करीब साढ़े 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवाओं और एचआरटीसी कर्मियों में लात-घूंसे चल रहे हैं। हालांकि, इस बीच लोग भी बीच बचाव में जुटे दिखे। इस मामले में कच्चा टैंक पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई है।

नाहन बस स्टेंड के सहायक प्रभारी शमशेर ने बताया कि मंगलवार सुबह पांवटा साहिब से शिमला जा रही सुपरफास्ट बस नाहन पहुंची ही थी। परिचालक बस को काउंटर पर लगाने के लिए उतरा था। बस के बैक करते वक्त एक यात्री ने अचानक दरवाजा खोल दिया, जो परिचालक को लगा।

ये भी पढ़ें:  चंबा में घुमंतू गुज्जर समुदाय के भविष्य की बड़ी पहल, शिक्षा से रोजगार तक सशक्तिकरण का रोडमैप तैयार

इसी बात पर परिचालक और सवारी के बीच बहस बाजी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने कुछ दोस्तों को भी मौके पर बुला लिया और परिचालक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। लिहाजा, बचाव के लिए अन्य कर्मी भी आगे आए।

बहरहाल, गलती किस पक्ष की है, ये पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा। मामले में दूसरे पक्ष ने भी एचआरटीसी कर्मियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। कच्चा टैंक पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  बागवानी और पर्यटन व्यवसाय से सिरमौर के विकास को मिली गति : हर्षवर्धन चौहान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More