HomeHimachalपांवटा साहिब में युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से तोड़ी...

पांवटा साहिब में युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से तोड़ी टांग, घायल हायर सेंटर रेफर

हमलावरों ने लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से सागर पर हमला किया, जिससे उसकी टांग और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान पिस्टल तानने की बात भी सामने आ रही है

पांवटा साहिब : यहां बस स्टैंड के पास शनिवार शाम उस वक्त अचानक दहशत का माहौल बन गया, जब कुछ युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सागर नाम का युवक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी मिल रही है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से सागर पर हमला किया, जिससे उसकी टांग और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान पिस्टल तानने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

ये भी पढ़ें:  किराये के कमरे में दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा 6.128 किलो गांजा, 32 साल का युवक गिरफ्तार

हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जांच के बाद ही हमले की असल वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल, शुरुआती जांच में इसके पीछे पुरानी रंजिश मानी जा रही है। पांवटा साहिब के एसएचओ देवी सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुटी है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में वन विभाग का रेस्ट हाउस जलकर राख, बड़ा सवाल- कहीं फॉरेस्ट गार्ड को जिंदा जलाने की साजिश तो नहीं?
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More