HomeHimachalChambaचंबा के लोगों के लिए बड़ा अलर्ट: चमेरा-III जलाशय से छोड़ा जाएगा...

चंबा के लोगों के लिए बड़ा अलर्ट: चमेरा-III जलाशय से छोड़ा जाएगा पानी, निचले इलाकों में बढ़ सकता है जलस्तर

चमेरा-III पावर स्टेशन, खड़ामुख के महाप्रबंधक (विद्युत) टिकेश्वर प्रसाद ने बताया कि चमेरा-III बांध के खड़ामुख स्थित जलाशय से 19 जून की रात 11:30 बजे से 21 जून की दोपहर लगभग 4:00 बजे तक पानी छोड़ा जाएगा।

चंबा : चमेरा-III पावर स्टेशन, खड़ामुख के महाप्रबंधक (विद्युत) टिकेश्वर प्रसाद ने बताया कि चमेरा-III बांध के खड़ामुख स्थित जलाशय से 19 जून की रात 11:30 बजे से 21 जून की दोपहर लगभग 4:00 बजे तक पानी छोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान बांध के गेट खोलकर जलाशय का पानी चरणबद्ध और नियंत्रित तरीके से छोड़ा जाएगा, ताकि नदी में प्राकृतिक (फ्री) फ्लो बहाल हो सके। पानी छोड़े जाने के कारण बांध के निचले क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

महाप्रबंधक ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पानी छोड़े जाने से पहले सायरन और हूटर बजाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के प्रधानों को भी पूर्व सूचना दी जाएगी, ताकि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें:  गारंटी के नाम पर वादे, 42 माह बाद भी इंतजार... पंचायत चुनाव में कांग्रेस से पूरा हिसाब मांगेगी जनता : बिंदल

उन्होंने लोगों से अपील की है कि उक्त अवधि के दौरान नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन और परियोजना प्रबंधन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More