HomeHimachalहिमाचल में दर्जन भर झुग्गियां जलकर राख, 2 प्रवासी बच्चियां झुलसी, व्यक्ति...

हिमाचल में दर्जन भर झुग्गियां जलकर राख, 2 प्रवासी बच्चियां झुलसी, व्यक्ति पर केस दर्ज

बद्दी : हिमाचल प्रदेश में दर्जन भर झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं. हादसे में 2 प्रवासी बच्चियों के घायल होने के साथ-साथ लाखों का नुकसान हुआ है. मामला जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से जुड़ा है. यहां मोरेपन रोड़ पर रत्ता नदी किनारे अक्कावाली गांव में करीब 12 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई. इस घटना में 2 बच्चियां झुलस गई, जिन्हें उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया.

VEDIO :
https://www.facebook.com/share/v/1Hhpgpwk4U/

थाना प्रभारी मानपुरा श्यामलाल ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही तुरंत फायर विभाग को भी सूचित किया गया. अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झुग्गियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. इस घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें:  फूड सेफ्टी विभाग को सैंपलिंग में तेजी लाने के निर्देश, सहायक आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आग लगने से पहले बिहार निवासी रोशन नामक युवक ने झुग्गियों में रहने वालों को धमकी दी थी कि वह उनकी झुग्गियां जला देगा. पुलिस ने इस मामले में रोशन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है. उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More