HomeHimachalहिमाचल में फसल उगाने के लिए ठेके पर दी थी जमीन, खेत...

हिमाचल में फसल उगाने के लिए ठेके पर दी थी जमीन, खेत में उगा दी अफीम

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में नेपाली मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने खेत को फसल उगाने के लिए ठेके पर लिया था, लेकिन आरोपी व्यक्ति ने इस खेत में अवैध नशे यानी अफीम की खेती कर डाली. लिहाजा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 16 अप्रैल को पुलिस थाना अर्की की टीम ने गश्त के दौरान गांव तनसेटा में एक खेत से अवैध रूप से उगाए गए 140 पौधे अफीम के बरामद किए थे. इस पर पुलिस थाना अर्की में अभियोग पंजीकृत किया गया.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में कोरोना की दस्तक, सिरमौर में 82 साल की महिला मिली पॉजिटिव

इस मामले की जांच के दौरान पाया गया कि जिस खेत में अफीम के पौधे उगे हुए बरामद किए गए थे, उसे खेत के मालिक ने पिछले एक वर्ष से नेपाली मूल के व्यक्ति को ठेके पर दे रखा था, जो उस खेत में फसल उगाता था.

सामने आया कि बरामद किए गए अफीम के पौधे भी नेपाली व्यक्ति ने ही उगाए थे. लिहाजा, पुलिस ने इस मामले में संलिप्त आरोपी अमर (46) गांव, डाकघर, तहसील और जिला देलख नेपाल, हाल निवास तनसेटा (सोलन) को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है. उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें:  नाहन में पल्स पोलियो अभियान की बड़ी तैयारी, एसडीएम ने शत प्रतिशत कार्यक्रम सफल बनाने के दिए निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More