HomeHimachalप्रो. महावीर सिंह बने हिमाचल प्रदेश विवि के नए कुलपति, 3 साल...

प्रो. महावीर सिंह बने हिमाचल प्रदेश विवि के नए कुलपति, 3 साल बाद स्थाई तैनाती

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पिछले लंबे समय से एक स्थाई कुलपति की प्रतीक्षा में था।

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) को आखिरकार तीन साल बाद स्थाई कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने प्रो. महावीर सिंह को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है।

प्रो. सिंह एचपीयू के भौतिक विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं और शिमला जिले के रहने वाले हैं। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। वह इससे पूर्व बद्दी विश्वविद्यालय के भी कुलपति रह चुके हैं।

भौतिक में नेनो टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. महावीर सिंह जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र से संबंध रखते हैं। महावीर सिंह की विशेषज्ञता भौतिक विज्ञान में विशेषकर नैनो टेक्नोलॉजी में है। इस क्षेत्र में उनके शोधपत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब के फार्मा उद्योग में दर्दनाक हादसा, सीढ़ियों से गिरकर मैनेजर की मौत

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पिछले लंबे समय से एक स्थाई कुलपति की प्रतीक्षा में था। वर्ष 2022 में पूर्व कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए वीआरएस लेने के बाद से यह पद खाली चल रहा था।

तब से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्य प्रकाश बंसल को एचपीयू के कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। प्रो. महावीर सिंह एचपीयू के 28वें कुलपति बने। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें:  प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी मामले के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, सिरमौर की अदालत ने सुनाया अहम फैसला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More