HomeHimachalसराहां अस्पताल में 45 यूनिट रक्तदान, ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर ने...

सराहां अस्पताल में 45 यूनिट रक्तदान, ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर ने डा. संदीप शर्मा की याद में लगाया शिविर

नाहन : ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर की ओर से मंगलवार को नागरिक अस्पताल सराहां में स्व. डॉ. संदीप शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान 45 यूनिट्स रक्त एकत्रित हुआ.

सोसाइटी के संचालक ईशान राव ने बताया कि जो युवा रक्तदान करना चाहते थे और मेडिकल कॉलेज नाहन नहीं पहुंच सकते थे, उनके लिए सराहां अस्पताल में ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. ताकि, रक्तदान के माध्यम से डा. संदीप शर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके.

बता दें कि डॉ. संदीप बीएमओ पच्छाद रहे और सराहां अस्पताल में उन्होंने लंबे समय तक अपनी सेवाएं मरीजों को दीं. यही नहीं वह मेडिकल कालेज नाहन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी भी रहे.

ये भी पढ़ें:  गारंटी के नाम पर वादे, 42 माह बाद भी इंतजार... पंचायत चुनाव में कांग्रेस से पूरा हिसाब मांगेगी जनता : बिंदल

उन्होंने अपने जीवन में मरीजों की भरपूर सेवा की और डाक्टरी पेशे को असल में सार्थक बनाया. डा. संदीप का कुछ समय पहले ही निधन हुआ है. उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर ने उनकी याद में रक्तदान शिविर लगाने की पहल की है.

इस मौके पर ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. निशी जसवाल, वार्ड सिस्टर पूनम, स्टाफ नर्स स्वाति व हेल्पर इंद्र के साथ साथ ड्रॉप्स ऑफ होप के संस्थापक एवं अध्यक्ष ईशान राव, नवीन ठाकुर, रोहित कश्यप, अनिल राव व रणवीर सूद मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  एनएसआईसी मंडी में नि:शुल्क कोर्स के लिए आवेदन शुरू, 30 जून अंतिम तारीख
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More