HomeHimachalइंटरनेशनल आर्ट एंड कल्चर फेस्टीबल-2025 : इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों का सामना...

इंटरनेशनल आर्ट एंड कल्चर फेस्टीबल-2025 : इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें युवा

सोलन : ग्लोबल पीस फाउंडेशन की ओर से गुजरात के अहमदाबाद के धोलका में आयोजित इंटरनेशनल आर्ट एंड कल्चर फेस्टीबल-2025 में हिमाचल प्रदेश के युवाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया.

इस फेस्टीवल में देश के 15 राज्यों के युवाओं के अलावा पड़ोसी देश श्रीलंका और इंडोनेशिया के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए गुरूकुल इंटरनेशनल सीसे स्कूल सोलन के जमा दो के छात्र रचित कपूर ने मेरे सपनों का भारत-2047 पर अपने विचार रखे.

इस मौके पर बोलते हुए रचित ने कहा कि इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए युवा तैयार रहें. रचित कपूर ने बेरोजगारीमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, भयमुक्त, नशामुक्त और खुशहाल समाज की परिकल्पना की.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर बस हादसा, बिना चालक अचानक खाई में लुढ़की यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

हिमाचल प्रदेश के एक अन्य छात्र कुपवी क्षेत्र निवासी कार्तिक छिंटा ने भी इस चर्चा में भाग लिया. हिमाचल प्रदेश दल में शिमला जिला की कुपवी तहसील के राय सिंह रावत, मानसिंह, कार्तिक छिंटा, अंबिका छिंटा, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन के छात्र रचित कपूर और सिरमौर जिला रोनहाट के रास्त गांव की मोनिका अजटा शामिल रहीं. इस मौके पर हिमाचल की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा.

ये भी पढ़ें:  छात्राओं से छेड़छाड़ के बढ़ते मामलों को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी की एडवायजरी, प्रशासन ने लिया संज्ञान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More