HomeHimachalसिरमौर के पांवटा साहिब में ईडी की दबिश, जानिए क्या है पूरा...

सिरमौर के पांवटा साहिब में ईडी की दबिश, जानिए क्या है पूरा मामला

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में वीरवार को प्रवर्तन निदेशालय चंडीगढ़ की टीम ने एक फार्मा उद्योग पर छापेमारी की. चंडीगढ़ से 4 गाड़ियों में ईडी और बैंक के अधिकारी उद्योग परिसर में पहुंचे. सुरक्षा के लिए सिरमौर पुलिस से एक टुकड़ी भी साथ ली गई थी.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक जमीन विवाद के मामले में हो रही है. कुछ समय पहले जम्मू नारकोटिक्स की टीम ने निजी उद्योग मालिक को नशीली दवाइयों के मामले में गिरफ्तार किया था. उन पर आरोप है कि यह फर्म अवैध रूप से कोडीन सिरप बेच रही थी, जो एक नशीला पदार्थ है. इस मामले में ईडी ने पहले जिला प्रशासन से फर्म और 5 अन्य व्यक्तियों की संपत्तियों का विवरण मांगा था.

ये भी पढ़ें:  सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों के अलग कैडर के प्रस्ताव पर भड़का प्रवक्ता संघ, शिक्षा निदेशक को भेजा ज्ञापन

राजस्व अधिकारियों द्वारा की गई जांच में पता चला है कि निजी उद्योग के पास किशनपुरा गांव में 6.04 बीघा जमीन है, जो नीरज भाटिया के नाम पर है. इसके अलावा नवीन भाटिया के नाम पर 2.04 बीघा और 1.02 बीघा जमीन है. फिलहाल, ईडी की टीम हरियाणा के पानीपत में घर पर और पांवटा साहिब स्थित निजी उद्योग का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है.

हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता नीति सेन भाटिया के बेटे नीरज भाटिया की पांवटा साहिब स्थित दवा कंपनी पर ईडी की टीम ने दिनभर कार्रवाई जारी रखी. बताया जा रहा है कि नीरज भाटिया करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया के रिश्तेदार हैं.

ये भी पढ़ें:  शिलाई में 12 बोतल देसी, पांवटा में 6 लीटर अवैध शराब के साथ 2 धरे

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), जम्मू ने पिछले साल अगस्त में कोडीन सिरप की कथित अवैध बिक्री के लिए 14 जनवरी को दर्ज एक मामले में नीरज को गिरफ्तार किया था. ये मामला सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में जमीनी विवाद से भी जुड़ा है. नशे के बड़े कारोबार में संलिप्त फार्मा कंपनियां पांवटा साहिब में अपना ब्लैक मनी इन्वेस्ट कर रही है, जिसको लेकर केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच शुरू की गई है.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अनुसार पांवटा साहिब में स्थित ये फार्मा कंपनी दवा के नाम पर नशे का कारोबार चला रही थी. अब ईडी ने नीरज भाटिया और उसके पूरे परिवार सहित उनके सभी पार्टनर्स पर नशे के अवैध कारोबार से कमाई गई काली कमाई की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि नीरज भाटिया सिरमौर ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष भी रहा है.

ये भी पढ़ें:  चाय की दुकान की आड़ में महिला चला रही थी नशे का अवैध धंधा, चूरापोस्त की बड़ी खेप के साथ की काबू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More