HomeEmploymentपुलिस भर्ती का तीसरा दिन : 769 महिला अभ्यर्थियों में से 156...

पुलिस भर्ती का तीसरा दिन : 769 महिला अभ्यर्थियों में से 156 पास, 613 फेल

बता दें कि भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 165, दूसरे दिन 214 और तीसरे दिन 156 महिला अभ्यर्थी यह परीक्षा पास कर चुकी हैं.

नाहन|
पुलिस विभाग में कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है. वीरवार को सैकड़ों महिला अभ्यर्थियों ने पुलिस में भर्ती होने के लिए ग्राउंड टेस्ट में खूब पसीना बहाया, लेकिन 156 अभ्यर्थी ही पास हो सकीं. जबकि, शेष असफल रही. पिछले तीन दिन में कुल 535 महिला अभ्यर्थी ग्राउंड टेस्ट को क्लीयर कर चुकी हैं. ये भर्ती प्रक्रिया 20 फरवरी तक चलेगी.

पुलिस लाइन नाहन में महिला व पुरूष के आरक्षी पदों के लिए डीआईजी गुरू देव शर्मा की अध्यक्षता में गत 11 फरवरी से शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक मापदंड परीक्षा के लिए पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही है. शुक्रवार यानी 14 फरवरी को महिला अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया का अंतिम दिन है. इसके बाद 15 से 20 फरवरी तक पुरूष अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  खाकी पहनने का सपना लेकर पहुंचीं 600 महिला अभ्यर्थी, जानिए कितनों ने क्लीयर किया ग्राउंड टेस्ट

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि वीरवार के लिए कुल 1100 महिला अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिसमें से कुल 769 महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. इनमें से 156 महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक प्रवीणता व शारीरिक मापदंड परीक्षा पास की है, जबकि शेष 613 महिला अभ्यर्थी यह परीक्षा पास करने में असफल रहीं.

बता दें कि भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 165, दूसरे दिन 214 और तीसरे दिन 156 महिला अभ्यर्थी यह परीक्षा पास कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें :

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More