HomeHimachalनाहन के रणवीर ठाकुर को राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश...

नाहन के रणवीर ठाकुर को राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष की कमान, इन्हें भी मिली जिम्मेदारी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ पवन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कापटा ने की।

नाहन : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ का 10वां त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं स्थापना दिवस पांवटा साहिब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ पवन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कापटा ने की। इस दौरान स्वागत अधिवेशन के अध्यक्ष इंजीनियर वीके मोहन सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिशासी अभियंता के अलावा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा, भारतीय मजदूर संघ के अतिरिक्त महामंत्री देवीदत्त तनवर के अलावा बड़ी तादाद में प्रदेश भर के तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिवेशन के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें नाहन में तैनात कनिष्ठ अभियंता रणवीर ठाकुर को संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। जबकि कनिष्ठ अभियंता अम्ब (ऊना) सुनील कुमार को संघ का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा बिलासपुर से आशीष चंदेल, विजनी (कुल्लू) के सहायक लाइनमैन इंद्र ठाकुर, लाइनमैन रोहडू (शिमला) सूर्यकांत और सहायक लाइनमैन सोलन यशवंत कश्यप को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली रवानगी से पूर्व नाहन में पलकों पर बिठाए युवा IPS अधिकारी रमन कुमार मीणा, सिरमौर से शानदार विदाई

वहीं, कनिष्ठ अभियंता ज्युरी चमन लाल शर्मा को महामंत्री, कनिष्ठ अभियंता शिमला पवन परमार को उप महामंत्री, लाइनमैन शाहपुर (कांगड़ा) अर्चित शर्मा, कनिष्ठ अभियंता हमीरपुर दिनेश ठाकुर, इलैक्ट्रिशियन चड़गांव दीवान चंद, कनिष्ठ अभियंता चंबा बलबीर सिंह को मंत्री, कनिष्ठ अभियंता ददाहू अनिल सकलानी को कोषाध्यक्ष, फोनमैन जोगिंद्रनगर मंडी प्रताप ठाकुर को संगठन मंत्री और लाइनमैन शिमला पूर्णचंद वर्मा को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी मिली।

इसके अलावा बैजनाथ के बलदेव सिंह, नालागढ़ के सुरेश कुमार, फतेहपुर के अजय राणा, गोहर के मनोहर लाल, शिमला के चुन्नी लाल, घुमारवीं के प्रवीण कुमार, जुब्बल के रोशन शर्मा, गगरेट के सुमित कुमार, डलहौजी के कुलदीप सिंह, मंडी के कश्मीर सिंह, जोगिंद्रनगर के ओमप्रकाश, शिलाई के जगदीश सिंगटा, हमीरपुर के विपिन सांख्यान और भोरंज के रजत पुंडीर को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य शामिल किया गया।

ये भी पढ़ें:  कबड्डी टीम चयन विवाद : आमरण अनशन खत्म, ट्रायल और जांच के बाद होगा अंतिम निर्णय

बैठक में लंबे समय से कर्मचारियों की लंबित मांगों जैसे विद्युत बोर्ड में ओल्ड पैंशन बहाली, विद्युत बोर्ड में पदों की युक्तिकरण एवं संपत्तियों के हस्तांतरण, विद्युत बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति, भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बदलाव के कारण प्रभावित हुए कर्मचारियों को लेकर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए तकनीकी कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कापटा ने कहा कि विगत 3 वर्षों के कार्यकाल में फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारी के क्राइटेरिया को कम करने से लेकर टी-मेट के जूनियर शब्द को हटाने जैसे कई अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक कार्य तकनीकी कर्मचारी संघ के मंच के माध्यम से किए गए हैं। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए समय-समय पर डीपीसी, कंफर्मेशन और कर्मचारी के वित्तीय लाभ जारी करवाने का कार्य भी संघ ने किया है।

ये भी पढ़ें:  आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज, पड्डल मैदान का निरीक्षण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More